आगरा संवाददाता। आगरा में सगुनापुर में नाली व सड़क पर जल भराव से गांव की जनता परेशान नजर आयी है गांव की जनता परेशान ने तूफान ए भारत हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र के संवाददाता विशेष वर्मा को अपने गांव की समस्या के बारे में अवगत कराया है कि हमारे गांव में बच्चो को स्कूल जाने में दिक्कत होती है हमने बहुत बार जिलाधिकारी को इस समस्या की जानकारी दी है लेकिन कोई सुनवाई नही होती है।
तथा नाली व सड़क पर जलभराव की समस्या के कारण अगर कोई बीमारी फैलती है तो प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार होगे। हम मीडिया के जारिए अपनी समस्या को सीएम योगी तक पहुचाना चाहते है अगर फिर भी समस्या हल नहीं होगी तो हम जिलाधिकारी के यहॉं धरना प्रदर्शन करेगे। और भूख हड़ताल पर महिलाऐं बैठेगी। प्रदर्शन में विनोद लोकेश जगदीश प्रसाद बंटू महावीर सिंह रामचंद्र कृष्ण कुमार देवेंद्र सिंह गंभीर सिंह रतिराम वीरेंद्र सिंह मुकेश सिंह रवि पंकज सिंह मानवेंद्र कृष्ण सिंह नीतू प्रमोद आदि मौजूद रहे

